गुप्त ऊष्मा
किसी पिंड या पदार्थ की इकाई मात्रा द्वारा अपनी अवस्था परिवर्तन के समय मुक्त या अवशोषित की जाने वाली ऊष्मा की मात्रा। वायुमंडल में, इसमें विद्यमान जल के अवस्था-परिवर्तनों के कारण गुप्त ऊष्मा के महत्वपूर्ण स्थानांतरण होते हैं। संघनित होने वाले पानी के प्रत्येक ग्राम के लिए, लगभग 540 कैलोरी (सन्निकट संख्या में) वायु में मुक्त होती हैं, जिससे उसका तापन होता है। जलवाष्पमापी (हाइड्रोमेटियोर) के वाष्पीकरण के समय वायु से उतनी ही मात्रा में ऊष्मा अवशोषित होती है। मेघ और वर्षण निर्माण प्रक्रियाओं में शामिल गुप्त ऊष्मा की मात्रा बहुत अधिक होती है, क्योंकि जलवाष्प की विशाल मात्रा बूंदों, वर्षा-बूंदों और बर्फ के क्रिस्टलों में परिवर्तित होती है। हिमीकरण (तरल जल से बर्फ में परिवर्तन) और गलन (बर्फ से तरल जल में परिवर्तन) के दौरान गुप्त ऊष्मा का स्थानांतरण काफी कम (80 कैलोरी प्रति ग्राम) होता है।