वैश्विक तापन
आज बहुत व्यापक रूप से प्रयुक्त एक अभिव्यक्ति, जो उपकरणीय युग (19वीं सदी के मध्य से) के दौरान पृथ्वी की सतह पर औसत वायु तापमान में हुई वृद्धि को संदर्भित करती है। वह वृद्धि मुख्यतः ग्रीनहाउस गैसों की वायुमंडलीय सांद्रता में हुई वृद्धि के कारण है, जो, बदले में, जीवाश्म ईंधनों के बड़े पैमाने पर जलाए जाने के कारण होने वाले उत्सर्जन का परिणाम है। कभी-कभी, इस अभिव्यक्ति का प्रयोग जलवायु परिवर्तन और वैश्विक परिवर्तन के पर्याय के रूप में किया जाता है।
संबंधित पद: कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)