डगलस समुद्री मापक्रम
एक संख्यात्मक मापक्रम, जो तरंग आकार के अनुसार विभिन्न समुद्री अवस्थाओं को 0 से 9 तक वर्गीकृत करता है। इसे अंग्रेज़ उप-नौसेनाध्यक्ष सर हेनरी पर्सी डगलस (1876-1939) द्वारा 1919 में, उस अवधि के दौरान जब उन्होंने ब्रिटिश रॉयल नेवी की हाइड्रोग्राफिक सेवा का निर्देशन किया, बनाया गया था। मापक्रम के निचले सिरे पर, ग्रेड 0 एक शांत या समतल समुद्र से संबंधित है, जिसमें कोई तरंगें नहीं होतीं। ऊपरी सिरे पर, ग्रेड 9 एक विशाल समुद्र (sic) से संबंधित है, जिसमें 14 मीटर से अधिक ऊंची तरंगें होती हैं।
संबंधित पद: समुद्र की दशा