समदाब रेखा

किसी दी गई सतह पर समान वायुमंडलीय दाब मान वाले बिंदुओं को जोड़ने वाली एक रेखा। जिन पर्यायवेक्षी (synoptic) मानचित्रों पर समदाब रेखाएँ अंकित की जाती हैं, उनमें चुनी गई सतह औसत समुद्र तल (mean sea level) होती है, ताकि उन मानचित्रों (सतही या समदाब) पर उस स्तर पर क्षैतिज दाब क्षेत्र - इसका स्थानिक वितरण - दर्शाया जा सके। समदाब रेखाएँ नियमित अंतरालों पर खींची जाती हैं, सामान्यतः हर 4 या हर 5 हेक्टोपास्कल पर।

संबंधित पद: मौसम मानचित्र