जल चक्र
एक प्राकृतिक चक्र, जो पृथ्वी पर विद्यमान जल के परिवहन में शामिल सभी प्रक्रियाओं को समाहित करता है। महासागरों से जल का वाष्पीकरण और वायुमंडलीय जलवाष्प के संघनन के बाद होने वाला वर्षण - जल चक्र की मुख्य प्रक्रियाएं हैं, जिसे जलीय चक्र (water cycle) के नाम से भी जाना जाता है।