होलोसीन
वर्तमान अंतर-हिमनद काल तथा क्वाटरनरी कल्प का दूसरा युग (पहला प्लाइस्टोसीन है), जो 11,700 वर्ष पूर्व से वर्तमान (परिभाषानुसार 1950) तक फैला हुआ है। कुछ वैज्ञानिकों का मत है कि होलोसीन समाप्त हो चुका है और इसका स्थान एन्थ्रोपोसीन नामक एक नए भूवैज्ञानिक युग ने ले लिया है, हालाँकि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विज्ञान संघ (International Union of Geological Sciences) ने इसे कालानुक्रमिक-स्तरिक तालिका (chronostratigraphic chart) में शामिल नहीं किया है, जो पृथ्वी के भूवैज्ञानिक समय के सभी आधिकारिक विभाजनों को स्थापित करती है।