डी परत

वायुमंडल का एक क्षेत्र, जो 60 से 90 किमी ऊंचाई के बीच स्थित है और जो केवल दिन के समय ही प्रकट होता है तथा जो आयनमंडल के निचले भाग का निर्माण करता है। इसके ऊपर, यह E परत, अर्थात हेविसाइड परत, से अतिव्यापन करता है। D परत में महान अवशोषण क्षमता होती है, जो इससे गुजरने वाले सौर विकिरण को क्षीण करती है। यह एक प्रभावी सुरक्षात्मक कवच है।

संबंधित पद: आयनमंडल