बादलों का सागर

किसी बादल परत की ऊपरी सतह जिस पर बहुत भिन्न आयामों (amplitudes) की तरंगें दिखाई देती हैं। समुद्र की सतह से इसकी घनिष्ठ समानता ही इस नाम को उचित ठहराती है। किसी तापमान व्युत्क्रमण (temperature inversion) की उपस्थिति से सीमांकित, स्ट्रेटस या स्ट्रेटोक्यूम्युलस की एक परत के शीर्ष, सामान्यतः बादलों के सागर बनाते हैं। इन्हें उपर्युक्त व्युत्क्रमण से ऊपर किसी भी ऊँचाई से देखा जा सकता है।