स्थलमंडल

पृथ्वी की ठोस सतही परत, जिसकी विशेषता इसकी दृढ़ता (rigidity) है। यह पृथ्वी की भूपर्पटी (crust) और मैंटल के सबसे बाहरी हिस्से से बनी है। इस शब्द की व्युत्पत्ति ग्रीक शब्दों λίθος ( lithos ) और σφαίρα ( sphaíra ) से हुई है और इसका शाब्दिक अर्थ है "पत्थर का गोला"। यह जलवायु प्रणाली के घटकों में से एक है और अन्य चार (वायुमंडल, जलमंडल, हिममंडल, तथा जीवमंडल) के साथ अंतःक्रिया करता है, हालाँकि इसके भीतर परिवर्तन कहीं अधिक धीमे होते हैं, और इसे अन्य के मुकाबले स्थिर माना जा सकता है।