समवर्षा रेखा

पृथ्वी की सतह पर विभिन्न बिंदुओं को जोड़ने वाली एक रेखा या समोच्च रेखा, जिन पर एक दिए गए समयांतराल के भीतर समान मात्रा में वर्षा दर्ज की गई है। समवर्षा रेखा मानचित्र तैयार करना वर्षा प्रकरणों (rain episodes) को दृश्यात्मक रूप से चित्रित करने के लिए बहुत उपयोगी है। इनका उपयोग जलवायु विज्ञान संबंधी एटलस (climatological atlases) के निर्माण में भी किया जाता है।