मुक्त संवहन स्तर

वह ऊँचाई जिससे वायु का एक छोटा आयतन, जो वायुमंडल के माध्यम से रुद्धोष्म रूप से (adiabatically) ऊपर उठ रहा है, स्वतंत्र रूप से - बिना किसी रोक-टोक के - ऐसा करना जारी रखता है, क्योंकि इसे लगातार अपने चारों ओर अधिक ठंडी (सघन) वायु मिलती रहती है। वायुविज्ञान में, इसे LFC संक्षिप्त नाम से जाना जाता है।